ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत थाना बहादराबाद पुलिस के द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 554 ग्राम अवैध चरस सहित अभियुक्त को धर दबोचा, एनडीपीएस अधि0 में अभियोग पंजीकृत विधिक कार्रवाई जारी।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के अनुपालन में थानाध्यक्ष महोदय थाना बहादराबाद के पर्यवेक्षण मे चरस/ स्मैक के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु थाना बहादराबाद क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है । दिनाक07.01.24 को उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार मय हमराहियों के अभि0 के कब्जे से 554 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 06/24 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
नाम पता अभियुक्त
1- समीर पुत्र इकराम निवासी ग्राम भौरी डेरा थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
बरामदगी
554 ग्राम चरस बरामद
पुलिस टीम
- श्री नरेश राठौड, थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद हरिद्वार
- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
- उ0नि0 पंकज कुमार थाना बहादराबाद हरिद्वार
- कानि0 596 अंकित कुमार, थाना बहादराबाद हरिद्वार

More Stories
हरिद्वार पुलिस का बढ़ा गौरव: स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री पदक से अलंकृत, सीएम उत्कृष्ट पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की सराहना…
स्वतंत्रता दिवस पर शिवालिक नगर में शान से फहरा तिरंगा: पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिया सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का संदेश…
शिवालिक नगर में देशभक्ति के तरानों से गूंजी ‘एक शाम शहीदों के नाम, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामुदायिक केंद्र फेस-3 में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन… राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान और विधायक आदेश चौहान ने अमर शहीदों को किया नमन…