हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का आज भी अनाधिकृत निर्माण प्लाटिंग को सील किये जाने का अभियान जारी रहा।
अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध आज सराय रोड़, ज्वालापुर में अक़ीर चंद द्वारा लगभग 6 बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों मे की जा रही प्लाटिंग को सील किया गया है। इसके अलावा अहनुल की ग्राम एक्कड़ में लगभग 6 बीघा, नफीस की 7 से 8 बीघा भूमि और अन्य एक व्यक्ति यासीन द्वारा भूमि पर अनाधिकृत प्लाटिंग की जा रही थी उपरोक्त सभीकॉलोनियों को निर्माण रोकने के नोटिस दिए गए थे। उसके बाद भी उपरोक्त लोगों द्वारा अवैध प्लाटिंग के कार्य को नही रोका गया जिसके बाद प्राधिकरण द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए टी0 पी0 नौटियाल, उमापति भट्ट , सहायक अभियंता और आकाश जगुड़ी अवर अभियंता ,की देखरेख में सील कर दिया गया। सील की कार्यवाही में प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजर, शुभम सैनी और ललित , सत्यकुमार , अनुचर शामिल थे।
एचआरडीए का अनाधिकृत निर्माण प्लाटिंग को सील किये जाने का अभियान जारी…बीस बीघे जमीन में काटी जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को किया सील….

More Stories
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,
डीपीएस रानीपुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रिंसिपल डॉ. अनुपम जग्गा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड में चमके छात्र, मेधावियों को मिला सम्मान,भेल स्टेडियम परेड में बालिकाओं ने पाया पहला स्थान…
हरिद्वार पुलिस विभाग ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 28 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित, एसपी निशा यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को दी सलामी…