उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट का आगाज, पीएम मोदी ने की 44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंडिंग.
इन्वेस्टर्स समिट को लेकर धामी सरकार बेहद उत्साहित दिखाई दे रही है. पीएम मोदी के संबोधन के बाद समिट आधिकारिक रूप से शुरू हो गया. पहले दिन कई बड़े घरानों ने उत्तराखंड में निवेश को लेकर काफी पॉजिटिव रुख दिखाया. देश दुनिया से आये निवेशकों ने राज्य सरकार के अधिकारियों से प्रदेश की हर बारीकी को जाना। आज की बातचीत मे IP2 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन सलेमपुर हरिद्वार के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा से खास बातचीत हुई। प्रवीण शर्मा ने बताया कि सरकार ऑटोमोबाइल्स हेल्थ और वेलनेस पर अधिक ध्यान दे रही है. इसके साथ ही वेडिंग डेस्टिनेशन को पीएम मोदी ने नई दिशा दी है,. प्रवीण शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में और अधिक उद्योग आने से उद्योगों को गति मिलेगी, तथा रोड पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में विकास होगा इसके साथ ही यहां उद्योग लगने से रोजगार का अवसर अधिक होगा। इस अवसर पर मीनाक्षी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार से श्री अवधेश वर्मा डेंसो इंडिया से श्री हरीश पंत हिंदवेयर रुड़की से श्री अरुण आर्य शिवम ऑटोटेक से श्री मनोज वर्मा आदि आईपी 2 इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अधिकारियों ने उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में भाग लिया।

More Stories
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,