तनवीर अली हरिद्वार
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर ने चलाया चेकिंग अभियान लाइसेंस न दिखाने जाने पर पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लोनिक क्लिनिक को किया सीज।
धर्मनगरी हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में आज पुलिस के साथ मिलकर हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा नशीली दवाइयां की विकृति की मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई जिस दौरान मौके पर कोई भी अवैध नारकोटिक ड्रग तो बरामद नहीं हुई परंतु मेडिकल स्टोर जब चेक किए गए तो उनमें से पांच मेडिकल स्टोर अपने लाइसेंस दिखने में असमर्थ दिखाई दिए वहीं दो क्लीनिक पर भी कोई भी दस्तावेज नहीं पाए गए जिनको मौके पर ही हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा बंद कराया गया।जानकारी देते हुए हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि आज हरिद्वार के एसएसपी द्वारा हरिद्वार में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सिडकुल क्षेत्र पर आज कई मेडिकल स्टोर्स और क्लीनिक पर छापेमारी की गई इस दौरान पांच मेडिकल स्टोर और दो क्लिनिको को सील किया गया हैt और उन्हें दो दिन के अंदर अपने कागजात ऑफिस में पेश करने को कहा गया है अन्यथा उनके खिलाफ आगे की नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।वही ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि इस अभियान को लगातार अब हमारे द्वारा जलाया जाएगा समय-समय पर क्षेत्र बदलकर पुलिस की मदद से अब इस अभियान को गांव में चलाया जाएगा जहां पर बिना लाइसेंस के कई क्लीनिक और मेडिकल चलने की शिकायतें लगातार मिल रही है।
अनिता भारती, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार।

More Stories
फुरकान अली एडवोकेट की अध्यक्षता में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर,ज्वालापुर मंडी का कुआं में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राष्ट्रध्वज के साथ गूंजा देशभक्ति का तराना, ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि,
जीआरपी पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसपी अरुणा भारती ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ…
हरिद्वार जिला न्यायालय और कारागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; जनपद न्यायधीश नरेन्द्र दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर,शहीदों को किया नमन,