खनन विभाग, हरिद्वार की कार्यवाही में अवैध परिवहन और ओवर लोड में 6 ट्रक सीज और 02 अवैध भराव पर सीज की कार्यवाही।
जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार के बहादराबाद से बेडुपुर-भगवानपुर मोटर मार्ग पर खनन विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण कर रहे थे, जिसमें 02 वाहन बहादराबाद के निकट अवैध उपखनिज परिवहन करते पाये गये, जिनके पास वैध रवन्ना नही पाया गया अन्य 04 वाहन इमलीखेड़ा के निकट जांच के दौरान ओवर लोड और ई रवन्ना से 10 टन अधिक मिट्टी परिवहन करते पकड़े गये, जिसके सम्बंध में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज और ओवर लोड होने सम्बंधित ठोस जबाब नही दे पाये। जिन्हें सीज कर दरियापुर स्थित पेट्रोल पंप पर अनुज्ञाधारक के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया है।
इसके अतिरिक्त भगवानपुर रोड पर नीलकंठ ढाबे के सामने एक अवैध मिट्टी भराव पाया गया, जिसकी पैमाइश टीम द्वारा की गयी है साथ ही पनियाला रुड़की में अवैध भराव की पैमाइश भी की गई है, जिस पर अवैध भराव की आख्या जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित कर जुर्माना वसूला जाएगा।
जनपद में खनन विभाग द्वारा लगातार अवैध खनन व परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगी।
आज की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार, खान निरीक्षक मनीष कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह और पी0आर0डी0 जवान जशवंत उपस्थित थे।
खनन विभाग की टीम ने अवैध परिवहन,ओवर लोड और अवैध भराव पर कार्रवाई करते हुए डम्पर किए सीज….जिला अधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चल रही है कार्रवाई….

More Stories
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…
कुंभ मेला-2027: हरिद्वार में छ दिवसीय पुलिस प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण का शुभारंभ,प्रशिक्षण कार्यक्रम आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं एसएसपी कुंभ आयुष अग्रवाल के पर्यवेक्षण में होगा आयोजित…
सिडकुल पुलिस की मुस्तैदी से बेनकाब हुए चोर, केविन केयर कंपनी में हुई चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को सामान के साथ किया गिरफ्तार,