बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर ने बुजुर्ग महिला से की धोखाधड़ी,बुजुर्ग महिला के मोबाइल से लगभग ₹2 लाख से अधिक की कर डाली ऑनलाइन शॉपिंग,हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आई ट्यूशन टीचर,लैपटॉप, सोने की चैन, कॉस्मेटिक का सामान आदि बरामद।
थाना ज्वालापुर:– 14/09 को वादी प्रीतम गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी नन्द विहार कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा प्रतिवादी सोनिया दत्ता द्वारा वादी की बुआ श्रीमाती विमला देवी के मोबाइल नंबर के साथ छेड़छाड़ कर खाते से 211425/₹ धोखाधड़ी कर निकला लेने से सम्बध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 693/2023 धारा 420 आईपीसी दर्ज कराया गया था।जिस पर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्ता सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को मोबाइल से ऑनलाइन शॉपिंग किए गए समान लैपटॉप, पीली धातु की चेन व अन्य सामान के साथ धर दबोचा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
सोनिया दत्त पत्नी मनोज कुमार निवासी जी 5 रामनगर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
हाल निवासी गली नंबर 6 वर्तमान मार्केट हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- लैपटॉप, माउस, चार्जर
2-पीली धातु की चेन
3- कॉस्मेटिक का सामना आदि
पुलिस टीम में,
1- SHO ज्वालापुर विजय सिंह
2- SSI संतोष सेमवाल
3- I/C रेल विकास रावत
4-का0 अरूण कोटनाला
5-म0 का0 कविता रावत शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…