₹5000 का इनामी अभियुक्त आया गिरफ्त में,दुष्कर्म संबंधी मामले में चल रहा था फरार
थाना बुग्गावाला:–दिनांक 13/05/23 को पीड़िता द्वारा थाना बुग्गावाला पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 50/23 धारा 323, 376, 504, 506 आईपीसी दर्ज कराया गया था। जिसमे कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पूर्व में ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।फरार अभियुक्त मनोज गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था जिसके ऊपर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 इनाम घोषित किया था।इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30/09/23 को इमानी अभियुक्त मनोज को ग्राम छोटी लाम से धर दबोचा गया।
नाम पता अभियुक्त
मनोज पुत्र श्यामलाल निवासी बेलडा सिविल लाइन रुड़की
पुलिस टीम में,
SO बुग्गावाला मनोज शर्मा
LSI ममता रानी
का0 गजेंद्र
का0 रमेश राणा शामिल रहें।

More Stories
मेडिकल स्टोर संचालकों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, हड़ताल कर लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग….
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई
“ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी दून के निर्देशो पर वीकेंड पर दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक,पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी, नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।