एसएसपीके कुशल निर्देशन में नशा कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कस रही हरिद्वार पुलिस,हरिद्वार पुलिस के बनाए जाल में फंस रही हैं अब बड़ी मछलियां,27 लाख से अधिक कीमत की स्मैक बरामद
मुख्य अभियुक्त दबोचा
चांदपुर बिजनौर निवासी तस्कर अपने सगे भाई संग सुभाषनगर में किराए पर रहकर चला रहा था धंधा,गोरखधंधे से अर्जित संपत्ति की कुंडली हो रही तैयार, शीघ्र होगी कड़ी कार्यवाही”एक-एक कर अवैध धंधे करने वाले गिरफ्त में आ रहे हैं, टीम अपना काम कर रही है :: एसएसपी हरिद्वार”
कोतवाली रानीपुर:-माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को धरातल पर साकार कर नशामुक्त समाज की स्थापना करने के लिए एस.एस.पी. हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अधीनस्थों को दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देश में कोतवाली रानीपुर एवं C.I.U. हरिद्वार की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुभाषनगर ज्वालापुर में किराए पर रह रहे अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर बैरियर नं. 05 के नजदीक से दबोचते हुए तस्कर के कब्जे से कमर्शियल क्वांटिटी 272 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।पकड़ी गई स्मैक की बाजारू कीमत करीब 27 लाख होने पर पकड़े गए अभियुक्त अनुराग के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में N.D.P.S. Act के तहत मुoअoसंo 438/23 धारा — 8/21 दर्ज किया गया।समाज में नौजवानों की नसों में जहर घोलने वाले इस कारोबार में अभियुक्त अनुराग का साथ दे रहे उसके भाई की भी पुलिस टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है।
अभियुक्त का विवरण-
1- अनुराग पुत्र राजवीर निवासी स्याऊ चांदपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर
बरामदगी-
कुल 272 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम में,
1- SHO रानीपुर नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- SSI नितिन चौहान
3- SI अर्जुन कुमार
4- का0 अजय कुमार
5- का0 दीप गौड
6- का0 विवेक गुसांई शामिल रहें।
सी0आई0यू0 टीम में,
1- SI रणजीत सिंह
2- ASI सुन्दरलाल
3- HC मनोज
4- C वसीम शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…