‘पीपीएस संगठन ने कैडर विस्तार पर जताया मुख्यमंत्री जी का आभार, केंद्रीय पुलिस बलों से राज्य पुलिस बल में प्रतिनियुक्ति पर जताया विरोध।
प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) एसोसिएशन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट की गयी। राज्य गठन के बाद पिछले दो दशकों में पहली बार पीपीएस काडर का रिवीजन करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। संगठन द्वारा प्रतिनियुक्ति पर आ रहे एवं आने की प्रक्रिया में सक्रिय केंद्रीय पुलिस बलों के अधिकारियों के उत्तराखंड पुलिस में तैनाती पर आपत्ति प्रकट करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि लगभग सभी प्रमुख केंद्रीय पुलिस बलों के उत्तराखंड में कार्यालय, प्रशिक्षण संस्थान या वाहिनी स्थापित हैं और व्यक्तिगत कारणों से उत्तराखंड में आने के इच्छुक केंद्रीय पुलिस बलों के अधिकारी कार्मिकों के पास इन संस्थानों में तैनाती का विकल्प उपलब्ध है। राज्य पुलिस बल की सेवा नियमावली में प्रतिनियुक्ति पर आने का कोई प्रावधान नहीं है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस प्रकरण के संबंध में संगठन के प्रतिनिधि मंडल से पूरी जानकारी प्राप्त की गई एवं इस प्रकरण का परीक्षण कराने हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह पँवार, श्री प्रकाश चंद्र,श्री प्रमोद कुमार, डॉ जगदीश चंद्र (सभी अपर पुलिस अधीक्षक); शांतनु पाराशर, विवेक कुमार, अंकुश मिश्रा, आशीष भारद्वाज एवं कमलेश पंत (सभी पुलिस उपाधीक्षक) शामिल रहे। पीपीएस के संरक्षक श्री देवेंद्र पींचा द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री जी से इस भेंट में शिरकत की गई। इससे पूर्व पीपीएस एसोसिएशन 15 सितंबर 2023 को पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार से भी भेंट कर उनसे भी केंद्रीय पुलिस बलों से उत्तराखंड पुलिस में बड़ी संख्या में प्रतिनियुक्ति के प्रस्तावों पर आपत्ति प्रकट कर चुका है।

More Stories
मेडिकल स्टोर संचालकों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, हड़ताल कर लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग….
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई
“ऑपरेशन प्रहार में एसएसपी दून के निर्देशो पर वीकेंड पर दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक,पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी, नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।