17 और 14 साल की सगी नाबालिग बहनों को नोकरी का झांसा देकर किया था सौदा, पुलिस ने मारा छापा, एक दंपति समेत छह दलालों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बड़े खेल से पर्दाफाश किया है। दंपत्ति द्वारा मुनाफा कमाने के लिए दो नाबालिक लड़कियों का सौदा होने से पहले आरोपियों को पकड़ लिया है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया है। ऑपरेशन स्माइल के तहत संजय नगर टिबड़ी स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधि होने के संबंध में मुखबिर द्वारा दी गई। सूचना का गंभीरतापुर्वक संज्ञान लेकर एसएसपी के आदेश पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने छापेमारी कर 02 मासूम नाबालिक लड़कियों (17 व 14 वर्ष) को ह्यूमन ट्रैफिकिंग के धंधे में जाने से ठीक पहले बचाते हुए इस गोरखधंधे के मास्टरमाइंड दंपत्ति तथा 4 दलालों को दबोचने में सफलता हासिल की।नाबालिक युवतियों के घर से सम्बन्धित थाने से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि परिजनों की शिकायत पर प्रयागराज में गुमशुदगी दर्ज कर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर बालिकाओं के परिजन भी हरिद्वार पहुंच चुके हैं।एसएसपी ने बताया की आरोपी दंपत्ति किराए का कमरा लेकर रह रही थी। जहां पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपने साथ 02 नाबालिक लड़कियों को रखा हुआ था। पुलिस टीम ने औचक छापेमारी की तो पता चला कि दोनों नाबालिक आपस में बहने हैं और अपने घर (प्रयागराज) से भागकर दिल्ली आयी थी। जहां आरोपी आलोक ने उन्हे नौकरी लगाने का झांसा दिया और अपने साथ टिबड़ी स्थित अपने कमरे पर ले आया। दंपत्ति ने लड़कियों को सज संवरकर धंधे के लिए तैयार रहने के लिए कहकर हर दिन दस हजार रुपए देने की बात कही थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी आलोक की पत्नी कुछ दलालों से बातचीत कर सौदा फाइनल करने के लिए बाहर गयी हुई है।आरोपी आलोक को साथ लेकर पुलिस टीम ने सौदा करने आ रही दूसरी पार्टी की घेराबंदी के लिए अपना जाल बिछाकर चंडीघाट पूल के पास से सेंट्रो कार में सवार आरोपी महिला सहित लड़कियों का सौदा करने आए प्रवीण, रामकुमार, अनश व अनवर अंसारी को हिरासत में लिया। पुलिस टीम आरोपी आलोक की फरार पत्नी की तलाश में जुटी हुई है।चंडीघाट चौक के पास से गिरफ्त में आए आरोपी से की गई। पड़ताल में प्रारम्भिक तौर पर जानकारी मिली है। कि अभियुक्त आलोक इस गिरोह को समय समय पर लड़किया और महिलाएं सप्लाई करता था। जिन्हे गिरोह सस्ते दामों में खरीद कर या तो आगे बेच दिया जाता था या पैसे लेकर शादी करवा दी जाती थी।
प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,एसएसपी हरिद्वार।

More Stories
STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध की एक ओर बड़ी कार्यवाही, थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को 129 ग्राम हीरोइन के साथ किया गिरप्तार, बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए,
मेडिकल स्टोर संचालकों ने अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री का किया विरोध, हड़ताल कर लाइसेंसधारी केमिस्ट्स एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उठाई मांग….
जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन,सैन्य सम्मान के साथ हुआ दाह संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दिया कंधा,राजकीय सम्मान देकर अंतिम विदाई