सिडकुल क्षेत्र से छह साल के बच्चे के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक लाख रुपये में बच्चा खरीदने का हुआ था सौदा…
एंकर’-सिडकुल क्षेत्र से छह साल के बच्चे के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक लाख रुपये में बच्चा खरीदने का सौदा तय हुआ था। अपहरणकर्ताओं को एडवांस मिली रकम भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।।
एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नौ सितंबर की शाम सिडकुल की शिवम बिहार कॉलोनी रोशनाबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में छह वर्ष का बच्चा गायब हो गया था। प्रकरण जब पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला अपहरण का निकला। पुलिस ने बच्चे के पिता सुभाष प्रजापति की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित ऑटो स्टैंड की तरफ बच्चे के पीछे-पीछे जाता दिखाई दे रहा था। कुछ दूरी पर जाकर बच्चे को अपहरण कर लिया। क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ करने पर संदिग्ध की पहचान शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद निवासी रविंद्र के रूप में हुई। तलाश करने पर रविन्द्र के साथ एक व्यक्ति जनक के मौजूद मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो अपहरण के सारे राज खुल गए। दोनों आरोपी सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते हैं।
रविंद्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी बामनौली थाना दोघाट जनपद बागपत, जनक सिंह पुत्र राजबीर सिंह निवासी नगवा थाना बुडाना जनपद मुजफ्फरनगर और शगुन पत्नी संजीव निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश हाल ग्रीन सिटी निकट अशोक वाटिका को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- रविन्द्र पुत्र ब्रहम सिह निवासी ग्राम बामनौली थाना दोघाट जनपद बागपत हाल निवासी शिवम विहार कालोनी रोशनाबाद हरिद्वार
2- जनक सिह पुत्र राजबीर सिह निवासी ग्राम नगवा थाना बुडाना जनपद मु0नगर हाल निवासी शिवम बिहार कालोनी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार
3- शगुन पत्नी संजोव निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश हाल वोल ग्रीन सीटी निकट अशोक वाटिका थाना सिडकुल हरिद्वार
*पुलिस टीम में*
1- थानाध्यक्ष सिडकुल नरेश सिंह राठौड़
2- व0उ0नि0 सुधाशु कौशिक
3- उ0नि0 देवेन्द्र सिह चौहान
4- का0 मनीष
5- का0 गजेन्द्र प्रसाद
6- का0-दीपक दानू
7- म0का0 रीना शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…