घर का ताला तोड़ सोने व चांदी के आभूषण तथा मोबाइल फोन ले उड़ा था चोरी,पुलिस टीम ने अज्ञात चोर को चोरी के आभूषण और मोबाइल सहित दबोचा,चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार द्वारा थाना प्रभारीयों को दिए गए है महत्वपूर्ण निर्देश।
कोतवाली लक्सर:-दिनांक- 07.09.2023 को वादी घुरेन्द्र खरवार पिता स्व0 शिवचरण खरवार पता सोसायटी रोड वार्ड न0 10 लक्सर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.09.23 किसी अज्ञात चोर ने वादी के घर का ताला तोड कर रात मे घर मे घुसकर अटैची मे रखी ज्वैलरी 01 बडी पाजेब चांदी, 02 छोटी पाजेब चांदी, 03 जोडी बिछुवा चांदी के, एक मंगलसूत्र सोने का, एक लाकेट (ऊँ) सोने का, एक जोडी झुमके सोने के तथा एक मोबाइल फोन MI कम्पनी का चोरी कर लिया है।शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 722/23 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं मुल्जिमान की तलाश हेतु कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित को उपरोक्त चोरी के आभूषण तथा मोबाइल फोन के साथ लक्सरी फाटक के पास से दबोचने में सफलता हासिल की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 411 IPC की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्तः-
अमित पुत्र राजेश निवासी वार्ड न0-10 लक्सर
बरामद सामान का विवरणः-
1- एक बडी पाजेब
2- दो छोटी पाजेब
3- तीन जोडी बिछुवे
4- एक मंगलसूत्र सोने का
5- एक लाकेट (ऊँ) सोने का
6- एक जोडी झुमके
7- एक मोबाइल फोन MI कम्पनी का
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 विपिन कुमार (चौकी प्रभारी बाजार)
2- का0 जितेन्द्र नेगी
3- का0 किशोर नेगी
4- हो0गा0 गौरव शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…