जिला अधिकारी के आदेश पर प्रशासन की टीम ने खनन के अवैध भंडारण पर की कार्रवाई।
एंकर:-हरिद्वार जिले में अवैध खनन करके किए जा रहा अवैध भंडारण की शिकायतों पर जिलाधिकारी धीरज सिंह गबर्याल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है।जिलाधिकारी ने एसडीएम और खनन अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी स्टोन क्रशर के साथ-साथ गली मोहल्ले हाइवे पर भी भंडारण किए जा रहे हैं। जिसमें टीम बनाकर अवैध भंडारण की जांच कर रिपोर्ट बनाई जाए।
जिसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने सिडकुल हाइवे और अन्य क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन अवैध भंडारण पर निरीक्षण कर कार्रवाई की गई है।
एसडीएम अजय वीर सिंह ने कार्रवाई के दौरान बताया कि हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी भंडारण पर छापेमारी की गई है उन लोगों को नोटिस भेजा जाएगा और नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह कार्यवाही हरिद्वार के ज्वालापुर में सुभाष नगर,सिडकुल और बहादराबाद के अलावा जनपद के सभी क्षेत्रों मे जारी रहेगी।पूर्ण रूप से अवैध भंडारणो पर अवैध रूप से स्टॉक किया हुआ माल भी सीज कर जब्त किया जा सकता है।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…