नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार,एक के बाद एक नशा तस्करों की कमर तोड़ती जा रही हरिद्वार पुलिस,हरिद्वार पुलिस के अभेद्य चक्रव्यूह में एक-एक कर, फना हो रहे हैं नशे के बड़े सौदागर,50 ग्राम स्मैक के साथ एक दबोचा।जब पूरी टीम एक इकाई के रूप में काम करती है तो उसके अच्छे रिजल्ट सामने आते हैं, हमारी और भी टीमें काम कर रही हैं जल्दी ही बड़े नशे की सौदागर जेल जाएंगे :: एसएसपी हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर:–माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 एवं एसएसपी हरिद्वार के स्पष्ट दिशा निर्देश के अनुक्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस एवं ए0डी0टी0एफ0 के संयुक्त प्रयास से आज कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत शिवालिक नगर के पास पल्टूराम चौक से नशा तस्करी में लिप्त मदन पुत्र सुखबीर सिंह नि0 हरिपुरकलां थाना रायवाला देहरादून को दबोचा गया। जिसके कब्जे से 50.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।इस संदर्भ में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 392/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- मदन पुत्र सुखबीर सिंह नि0 हरिपुरकलां थाना रायवाला देहरादून
बरामदगी- कुल 50.56 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम में:-1- श्री स्वपनिल मुयाल, क्षेत्राधिकारी सदर हरिद्वार
2- नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
3- उ0नि0 महिपाल सैनी, कोतवाली रानीपुर
4- उ0नि0 रणजीत तोमर, प्रभारी सीआईयू हरिद्वार
5- हे0का0 292 पंकज देवली, कोतवाली रानीपुर
6- का0 409 प्रेम सिंह, कोतवाली रानीपर
7- का0 176 गम्भीर, कोतवाली रानीपुर
8- का0 444 महेशान्द जोशी, कोतवाली रानीपुर
9- हे0का0 154 कुश कुमार, एडीटीएफ टीम
10-हे0का0 217 देशराज, एडीटीएफ टीम
11- का0 563 प्रमोद बिष्ट, एडीटीएफ टीम शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…