दुकान के गल्ले से चोरी का 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने किया खुलासा….मुख्य अभियुक्त व विधी विरुद्ध किशोर आए पकड़ में…गल्ले से चुराई गई 23 हजार से अधिक नगदी बरामद।
कोतवाली ज्वालापुर:–दिनांक 31.08.2023 को आयुषी सिखौला पत्नी मयंक गौतम निवासी पुरानी अनाज मंडी ज्वालापुर द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर पीड़िता के दुकान के गल्ले से पैसे चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मु.अ.सं. 653/2023 धारा 380 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया।घटना का खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दिनांक 31.08.2033 को 01अभियुक्त को व 01 विधि विरुद्ध किशोर को कांवड सेवा समिति नहर पटरी पार्क से मय चोरी किए गए पैसों के साथ पकड़ा। सम्बन्धित मुकदमें में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी की गई।अभियुक्त/विधि विरुद्ध किशोर को मानवाधिकार के नियमों का पालन करते हुए आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
नाम गिरफ्तार अभियुक्त
1-राजन उर्फ कलुआ पुत्र श्रवण निवासी बाल्मीकि बस्ती बकरा मार्केट के पास ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
2-विधि विरुद्ध किशोर
बरामदगी
नगद ₹23190/-
पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 संदीपा भंडारी
2-का0 रवि चौहान
3-का0 नरेंद्र राणा
4-का0 सुनील दत्त शर्मा
5-का0 संदीप सिंह शामिल रहें।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…