मंगलवार की देर शाम ड्रग विभाग व एफडीए विजिलेंस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मतलबपुर गांव में बड़ी छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में नकली दवाइयों का जखीरा बरामद किया।
रुड़की क्षेत्र में नकली दवाई बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है कितने ही लोग नकली दवाई बनाने के मामले में जेल जा चुके हैं लेकिन फिर से उन्हें कोर्ट से राहत मिलने के बाद वह बाहर आ जाते हैं और फिर से नकली दवाई बनाने का कारोबार शुरू कर देते हैं उन्हीं को देखकर नए-नए लोग भी नकली दवाई बनाने की कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं आपको बता दे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव में आज एक घर में एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम के एफडीए (FDA)की टीम में साथ मिलकर छापेमारी की है।मतलबपुर गांव के अंदर एक मकान में ही नकली दवाई बनाने का यह कारोबार किया जा रहा था जिसमें बताया गया है कि यहां पर एंटीबायोटिक दवाइयां बनाई जा रही थी जबकि इस कंपनी के पास कोई लाइसेंस नहीं है और लगभग 25 लख रुपए की नकली एंटीबायोटिक दवाइयां बनाई गई है वह नकली दवाइयां के बनाए जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाला रो मटेरियल की कीमत भी लगभग 25 लख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। यह बड़ी के बुरा मत की गई है वही मौके पर पकड़ी गई मशीनों को सील करने के लिए मजिस्ट्रेट को बुलाया गया वही बताया जा रहा है कि आगे भी जाँच की जाएगी हो सकता है कि यहां के लिंक आगे भी जुड़े हो वही ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि एसटीएफ को सुचना मिली थी जिस पर छापेमार कार्रवाई करते हुए यहां पर बन रही एंटीबायोटिक दवाइयां को बरामद किया है जो सभी नकली बनाई जा रही है वही नकली दवाई बनाने वाले फैक्ट्री स्वामी अमित धीमान को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूरी जानकारी जुटाने में एसटीएफ की टीम लगी है और पता लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति इन दवाइयां को बनाकर कहां पर बेचता था और किसके लिए यह काम करता था फिलहाल कार्यवाही जारी है और जो भी लोग इसमें सम्मिलित पाए जाएंगे उनके ऊपर भी एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम करवाई करने का काम करेगी।

More Stories
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: मारपीट और उपद्रव करने वाले 5 हुड़दंगी किए गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल…