मासूम से कर रहा था छेड़खानी, अब जा रहा है जेल,महिला संबंधी अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त है हरिद्वार पुलिस,24 घंटे के अंदर 7 वर्षीय मासूम से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा,आईपीसी समेत पोक्सो की गंभीर धाराओं में मुकदमा था दर्जमहिला संबंधी अपराध में किसी को बख़्शा नहीं जाएगा, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे : एसएसपी हरिद्वार।
थाना श्यामपुर:-दि0- 24.08.2023 को थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत 7 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी व शारीरिक शोषण करने पर परिजनों द्वारा थाना श्यामपुर पुलिस से संपर्क किया गया। जिस पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल गंभीर धाराओं में 7/8, 9/10 पॉक्सो एक्ट तथा आईपीसी की धारा 354 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सी.ओ सिटी समेत अधीनस्थों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए प्रकरण में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस पर त्वरित कार्रवाई के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा आसपास एवं संदिग्धों से मैन्युअली पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश की गई और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त सचिन कुमार को मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अति शीघ्र की गई इस कार्रवाई से परिजनों द्वारा श्यामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
नाम पता अभियुक्त-
- सचिन कुमार पुत्र सत्यपाल शर्मा निवासीग्राम खाई खेड़ी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी
- महिला उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी
3- कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार

More Stories
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,