लक्सर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर 50 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 10 लीटर व 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण भट्टी इत्यादि बरामद कर लगभग 500 लीटर लाहन मौके पर नष्ट किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली लक्सर पुलिस को नगर क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर में एक घर में भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई विपिन कुमार चौकी प्रभारी मेन बाजार ने अपनी टीम हेड कांस्टेबल मोहन खोलिया, कांस्टेबल सतपाल व होमगार्ड धर्मपाल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके से कच्ची शराब बना रहे रविन्द्र पुत्र सत्यपाल निवासी केशव नगर (लक्सर) को 40 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने की भट्टी, गैस सिलेंडर,2 बडे ड्रम, भिगोना एल्मुनियम इत्यादि सामान बरामद किया गया, तथा लगभग 500 लीटर लाहन भी बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं दूसरी और रायसी चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट ने भी अपनी टीम कांस्टेबल अनिल चौहान व मदन सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर चौकी क्षेत्र के गांव महाराजपुर खुर्द से महकार उर्फ रहाडू निवासी महाराजपुर खुर्द को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि उपरोक्त दोनों अभियुक्त को अलग-अलग जगह से अवैध कच्ची शराब बनाने पर गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…
नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एएनटीएफ (ANTF) का विशेष अभियान, पुलिस मॉडल स्कूल व दीक्षा राइजिंग स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, 350 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए शामिल…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओ अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी,