निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के अगले 5 दिनों हेतु जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 24.08.2023 को जनपद हरिद्वार हेतु जारी रेड अलर्ट के तहत कहीं-कहीं पर अत्यन्त भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी तथा गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत छात्र – छात्राओं की जीवन सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाडी केन्द्र में दिनांक 24.08.2023 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है । ऐसे विद्यालय जिनमें परीक्षाएं संचालित है, वह अपने समयानुसार यथावत संचालित किये जायेंगे । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा । आदेश का अनुपालन न करने वाले विद्यालयों में । यदि प्रबन्धन/प्रधानाचार्य की लापरवाही से कोई घटना घटती है, तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के सुसंगत धाराओं के अधीन उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये ।
(धीराज सिंह गर्व्याल) जिलाधिकारी अध्यक्ष,जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण,हरिद्वार।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।