हरिद्वार में जैन समाज की महिला मंडल,पंचपुरी,द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण द्वारा हुई….महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार….सभी महिलाएं लहरिया परिधान पहन हरियाली तीज के रंग में रंगी आई नज़र….

हरिद्वार में जैन समाज की महिला मंडल, पंचपुरी, द्वारा हरियाली तीज का आयोजन 20 अगस्त 2023 रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण द्वारा हुई। सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी धूम धाम से हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। सभी महिलाएं लहरिया परिधान पहन हरियाली तीज के रंग में रंगी नज़र आयी, इस दौरान महिलाएं हाथों पर मेहँदी लगवाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुई और छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।महिलाओं ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ यह पर्व मनाया तथा लोकगीत गाए गए, सभी ने तीज के झूले भी झूले, गेम्स का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल शिवालिक नगर की अध्यक्षा श्रीमति अर्चना जैन जी (एकम्स) ने कहा तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए एक विशेष स्थान रखता है, उन्होंने यह भी कहा हमें यह त्यौहार मनाते रहना चाहिए।। आज की पीढ़ी हमारी संस्कृति को भूलती जा रही है उन्हें कार्यकर्मों द्वारा अपनी संस्कृति के महत्व को समझाना ही हमारा उद्देश्य है। यह प्रोग्राम विशेष रूप से सबको एकत्रित करने के लिए मनाया गया है और इस कार्यक्रम का नाम भी ” सुर संगम” दिया गया है जिससे अधिक से अधिक लोगो से मेल मिलाप बढ़े, जिस प्रकार अनेक छोटी बड़ी नदियों के संगम से एक समुद्र बनता है ठीक उसी प्रकार सभी छोटे बड़ो को मिलाने से एक संगठन का निर्माण होता है जिससे रिश्ते मजबूत होते है। एक छोटे से शहर में अपनेपन का एहसास होना हमारी लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह कार्यक्रम हमारी महिलाओं को एक मंच पर लाकर एकता की मिसाल देने के लिए किया गया।

पंचपुरी का अर्थ (हरिद्वार, ज्वालापुर, शिवालिक नगर,जुर्स कंट्री एवम कनखल) इन पांच जगहों को मिलाकर ही पंचपुरी बना है।इस अवसर पर बच्चों में आव्या, अर्चिता, कनिका, अमायरा और महिलाओं में श्रीमति अर्चना जैन, अंजलि, पूजा, शुभांगी, निकिता, मनुष्यता, कविता अमित, श्रुति जैन, कविता जैन, इशिका, शालिनी, नीना जैन, नेहा, शिखा, कल्पना, ऋतू, रीना जैन, मीना जैन एवं समस्त पंचपुरी जैन समाज की सभी महिलाएं एवं बच्चें शामिल रहे।

You may have missed