हरिद्वार पुलिस ने महसूस किया वरिष्ठ नागरिक का दर्द,खेत में लगे पेड़ काटकर बेचने व मना करने पर पुत्रवधु को धमकाने के हैं आरोप
थाना कलियर:–आज दिनांक 20.08.2023 को सीनियर सिटीजन गेन्दा पुत्र रोलाह निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर उम्र 85 वर्ष ने थाना हाजिर आकर अभियुक्त गण 1- जगजीवन राम पुत्र समय सिंह निवासी कनखल, 2- कुलदीप पुत्र जयचन्द निवासी ग्राम रहमतपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार व 3- बाबूराम पुत्र सन्दल निवासी मूलदासपुर माजरा पर स्वयं के खेत में लगे 40 पेड जिसमें 32 पेड पॉपलर, 06 पेड आम व 02 पेड बबूल के थे, को चोरी से काट कर बेचने व बुजुर्ग की पुत्रवधु द्वारा मना करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दी।
प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कलियर पर तत्काल मु0अ0सं0 333/2023 धारा 379/504/506 भादवि व 4/10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधि0 1976 बनाम अभियुक्त जगजीवनराम आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना प्रचलित है।

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…