मुख्य विकास अधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का औचक निरीक्षण,कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर,सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण। सीडीओ।
हरिद्वार 04 नवम्बर 2025- मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को सुल्तानपुर पहुॅचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान शौचालय की सफाई सही से न होने एवं शौचालय गन्दा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर न दिखा पाने पर भी सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्टॉक रजिस्टर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एन्टीवेनम वैक्सीन रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मौजूद बीमार व्यक्तियों एवं उनके तीमारदारों द्वारा डॉक्टर्स की कार्यशैली की प्रशंसा करने तथा दवाओं का रख-रखाव सही पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने एएनएम सेन्टर के निरीक्षण के दौरान एएनएम को सभी प्रकार का डाटा अद्यतन रखने के निर्देश एएनएम को दिये।
उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए छात्रों की उपस्थित बढ़ाने हेतु अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मिड-डे मिल योजना के अन्तर्गत भोजन चार्ट के अनुसार ही प्रतिदिन बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि भोजन हेतु निर्धारित चार्ट के अनुसार ही विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।

More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,