हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्त कर रहा था स्मैक का कारोबार,छापेमारी करते हुए पुलिस टीम ने दबोचा, 14.10 ग्राम स्मैक बरामद,गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लगातार बदल रहा था ठीकाने।

कोतवाली नगर हरिद्वार:–माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के सम्बन्ध में एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस टीम ने दिनाक 10-08-23 को भूमा निकेतन घाट ठोकर नम्बर 12 के पास से स्मैक तस्कर आलोक गुसांई को 14.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा।
गिरफ्त में आए अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर हरिद्वार पर N.D.P.S. Act के तहत मु0अ0स0 541/23 दर्ज किया गया। अभियुक्त आलोक कोतवाली नगर हरिद्वार पर माह मार्च में पंजीकृत मु0अ0स0 190/23 धारा 307, 504, 506, 34 भादवि में लगातार फरार चल रहा था व बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
नाम पता अभियुक्त-
1- आलोक गुसाई पुत्र चाद प्रकाश निवासी कांगड़ा मंदिर के पास हर की पैड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला
2-व0उ0नि0मुकेश थलेडी
3-उ0नि0 आशीष नेगी
4-का0 जसविंदर
5-का0 चेतन शामिल रहें।

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…