पुराना रानीपुर मोड़ स्थित कोरियर की दुकान से पर्स और 03 बॉक्स ले उड़ा था चोरी,पुलिस टीम ने नशे के आदी युवक को दबोचते हुए पेन्सिल सेल किए बरामद।

कोतवाली ज्वालापुर पर दिनांक 08/08/2023 को अनिल कुमार निवासी कपूर बिल्डिंग रेलवे रोड ज्वालापुर की पुरानी रानीपुर मोड़ से कोरियर की दुकान के अंदर से एक पर्स जिसमें ₹नगदी व कागजात रखे थे तथा 03 बॉक्स कोरियर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर मंल मु0अ0सं0 596/23 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया।घटना के त्काल अनावरण हेतु गठित की गई पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमर की फुटेज चैक करते हुए मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया। उक्त के क्रम में दिनांक 09.08.2023 को अभियुक्त मनीष कुमार को टिबडी अंडरपास पास से चोरी के समान के साथ दबोचकर मुकदमा में धारा 411 की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पकड़ा गया अभियुक्त-
मनीष कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी विजय पार्क गली नंबर 10 मौजपुर थाना जाफराबाद दिल्ली
बरामदगी-
1- 1340 पेंसिल सैल
पुलिस टीम में,
1-SI सुधांशु कौशिक
2-SI मन्दीप सिंह
3-C हसलवीर रावत
4-C अंकित कवि
5-C सुनील शर्मा शामिल रहें।

More Stories
औद्योगिक सम्मेलन: पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स पर भारतीय मानकों पर सिडकुल में हुई चर्चा,BIS और SMAU ने बताए पैकेजिंग व कॉस्मेटिक्स के मानक, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता…
वरिष्ठ नागरिक दिवस: ‘रामराज ग्रामोदय सेवा संस्थान’ ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, सेवा के संकल्प को दोहराया, ALF इंजीनियरिंग कम्पनी ने कार्यक्रम में सहयोग कर दिया महत्वपूर्ण योगदान…
विशेष प्रवर्तन अभियान: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर 40 से अधिक वाहनों के चालान, 10 से अधिक सीज,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह है अलर्ट मोड पर…