गोदाम की दीवार तोड़ बदमाशों ने दिया था चोरी की वारदात को अंजाम,पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी माल किया बरामद।

थाना झबरेड़ा://दिनांक 06.08. 2023 को झबरेड़ा निवासी योगेश कुमार द्वारा अपने गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात लोगों द्वारा डिस्पोजल थाली तथा पेपर रोल चोरी करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना झबरेड़ा पर मु0अ0सं0 444/23 धारा 380/457आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर कुशल सुरागरसी पतारसी के आधार पर दिनांक 07.08.2023 की रात्रि के समय 04 अभियुक्तों को चोरी किए गए पेपर रोल तथा डिस्पोजल थाली के कट्टो के साथ दबोचा गया।
अभियुक्तों का विवरण-
1- शिव कुमार पुत्र रणवीर निवासी ग्राम भक्तोंवाली झबरेड़ा
- ईशान पुत्र गुलशेर निवासी कस्बा झबरेड़ा
- सोनू पुत्र भोपाल निवासी ग्राम भक्तों वाली झबरेड़ा
- अमन पुत्र केहर सिंह निवासी रविदास कॉलोनी कस्बा झबरेड़ा
बरामदगी-
1- कुल 6 पेपर रोल जिनसे डिस्पोजल थाली व प्लेट आदि बनाई जाती है
2- डिस्पोजल थाली से भरे 3 कट्टे
पुलिस टीम में,
1- SO झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी
2- SI नवीन चौहान
3- HC विकास कुमार
4- C मुकेश तोमर
5- C सुरेंद्र चौहान शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।