विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, dlsa सचिव सिमरनजीत कौर ने बुजुर्गों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी…

विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, बुजुर्गों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

हरिद्वार (विशेष संवाददाता): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार द्वारा शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ज्वालापुर स्थित वानप्रस्थ आश्रम और सिडकुल स्थित हेलोनिक्स कंपनी सहित जिले में विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

​वानप्रस्थ आश्रम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम’ के तहत मिलने वाले अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

​सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि किसी भी कानूनी समस्या या निःशुल्क विधिक सहायता के लिए बुजुर्ग नालसा (NALSA) के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं या सीधे प्राधिकरण कार्यालय से मदद ले सकते हैं।

​इसके अलावा सिडकुल स्थित हेलोनिक्स कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्मिकों व कर्मचारियों को उनके मौलिक अधिकारों व वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण से जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।

​कार्यक्रम में वानप्रस्थ आश्रम के पदाधिकारी, प्राधिकरण के अधिकार मित्र और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed