पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त आया गिरफ्त में,कोर्ट में पेशी से पूर्व मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस कर्मी को धक्का देकर हुआ था फरार,घर से चोरी के आरोप में वादी ने बाइक समेत किया था पुलिस के सुपुर्द,मामले में लापरवाही पर एसएसपी ने बैठाई जांच,यह काफी गंभीर घटना है प्रकरण में जांच बैठाई गई है दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी :: एसएसपी हरिद्वार।

कोतवाली लक्सर में पंजीकृत एफ.आई.आर संख्या 643/23 धारा 380, 411, 454 आईपीसी में आज दिन में अभियुक्त रंजीत को कोर्ट पेशी से पहले मेडिकल परीक्षण करवाए जाने के उपरांत सरकारी अस्पताल कैंपस से पानी पीने का बहाना बनाकर हेड कॉन्स्टेबल खजान को धक्का देकर फरार हो गया।जिस पर हेड कांस्टेबल की तहरीर पर अभियुक्त रंजीत उपरोक्त के विरुद्ध धारा 223 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।अचानक हुई घटना से मचे हड़कंप एवं गठित की गई विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मैन्युअल पुलिसिंग एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस अभिरक्षा से फरार रंजीत को खानपुर क्षेत्र से दबोचा गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।वहीं प्रकरण में लापरवाही बढ़ते जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा प्रकरण में जांच बैठाई गई है।पकड़ा गया अभियुक्त–
रणजीत पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी सोसायटी रोड थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र करीब 32 वर्ष

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।