तनवीर अली:-हरिद्वार के सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की मेंबर इकाई ITC Ltd ने आज रामकृष्ण मिशन आश्रम अस्पताल को 5 पीस Bi PEP मशीन प्रदान की उपरोक्त मशीन कोविड संक्रमित व्यक्ति को जब स्वांस लेने में तक़लीफ़ होती है तो ऑक्सीजन को प्रेशर के साथ फेफड़े में जाने में असरदार होती है यह मशीन ऑक्सीजन मात्रा को ऑटोमैटिक कैलकुलेट करके मरीज को देनी शुरू कर देती है इसी लिए इस मशीन की उपयोगिता अत्यधिक समझी जाती है अन्य संक्रमण में भी इस मशीन की उपयोगिता बहुत पाई जाती है।
इस मौके पर ITC की तरफ से प्लांट हेड कौशिक मुखर्जी,HR हेड अल्ताफ हुसैन , फाइनेंस हेड अरुण भदौरिया , इंजीनियरिंग हेड अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं जे सी पाठक और बलवंत बृजवाल उपस्थित थे।
रामकृष्ण मिशन हस्पताल की तरफ से स्वामी नित्यशुद्धानंद जी , स्वामी दयाधीपानंद , स्वामी संजय महाराज उपस्थित थे।प्रमुख स्वामी जी ने ITC के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया
स्वामी जी ने सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की सराहना की एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि SIA सर्वदा सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहती है एवं
SIA के सदस्यों ने रामकृष्ण मिशन हस्पताल
को इस कोविड समय में बहुत सहायता प्रदान की और इसके लिए SIA के समस्त सदस्य इकाइयां
साधुवाद की पात्र हैं


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,