हरिद्वार में चल रहा कावड़ मेला आज समाप्त हो गया है। 4 जुलाई से 15 जुलाई तक चले मेले में 4 करोड़ 7 लाख शिवभक्त कावड़िए कावड़ लेने पहुंचे, पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 20 लाख कावड़िया इस बार ज्यादा पहुंचे हैं। मेला नियंत्रण भवन में डीएम और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांवड़ मेले की उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम 4 दिनों में मेला अपने चरम पर होने के साथ भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती आ गई थी। हालांकि सभी अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों ने समन्वय बनाकर बेहतर काम किया। वहीं एसएसपी के मुताबिक इस बार मेले में दुर्घटनाएं बहुत कम हुई। जबकि रेस्क्यू कर कई लोगों की जान बचाई गई। वहीं बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलो पर भी इस बार प्रतीकात्मक रूप से कार्रवाई की गई। ताकि आने वाले सालों में बिना साइलेंसर की मोटरसाइकिल आने का चलन बंद हो सके।

दिनांक 04-07-2023 से प्रारंभ हुए पवित्र श्रावण कांवड़ मेला का आज दिनांक 15-07-23 को भगवान शिवशंकर पर जलाभिषेक के साथ ही आप सभी लोगों के सहयोग एवं आपसी समन्वय से विधिवत समापन हो गया है।इस कांवड़ मेले में हरिद्वार की आम जनता, व्यापारी, पत्रकार बंधु एवं राज्य एवं जनपद स्तर के सभी विभागों का अपना-अपना पूर्ण योगदान रहा हैlइस विशाल मेले मे पुलिस/प्रशासन द्वारा अपने सभी संसाधनों के माध्यम से छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मां गंगा एवं शिव शंकर की कृपा से निर्विघ्न सकुशल संपन्न कराने में सफलता प्राप्त की है। *कांवड़ मेला 2023* *आंकड़े*
दिनांक 15-07-23
समय 18:00 बजे तक
कांवड़िया ने जल भरा – 10,00,000
(दस लाख)
अब तक कुल – 4,07,00,000
(चार करोड़ सात लाख)
मेले में खोए हुए श्रद्धालुओं की संख्या जिन्हे ढूंढकर उनके परिजन से मिलाया गया- 667
कांवड़ मेले में डूबने से अब तक बचाए गए कांवड़िए- 64

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…