वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा डोर टू डोर लगातार चलाया जा रहा है।सत्यापन अभियान,अभियान के दौरान 23 संदिग्ध व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार,किराएदारो का सत्यापन न कराने पर मकान मालिको के विरुद्ध की गई कार्यवाही पुलिस अधिनियम के तहत दस-दस हजार के चालान, कर 11 मकान मालिको के किये गये कुल 110000 (एक लाख दस हजार) रूपये के चालान,ज्वालापुर पुलिस की ताबड़तोड़ सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के द्वारा *किरायेदारों व घरेलू नौकरो* का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में आज दिनांक-27.06.2023 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल/प्रभारी चौकी रेल/बाजार ज्वालापुर के नेतृत्व में टीमें बनाकर सुभाष नगर.मोहल्ला तेलियान.मोहल्ला कोटरावान. सूरज नगर लोधा मंडी. रानीपुर मोड़ आर्य नगर चौक सराय सीतापुर जर्स कंट्री के आस पास आदि जगहों पर
किरायेदारों एवं घरलू नौकरों वह फड फेरी वालों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 11मकान मालिको के विरूद्ध (83 )पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल (110000) (एक लाख दस हजार) ₹ चालान कर चलानी रिपोर्ट मा०न्यायालय प्रेषित की जा रही है। अभियान के दौरान व 23 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चौकी लाया गया पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया जिसमें 23 संदिग्ध व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में नगद चालान 5750/संयोजन शुल्क वशूला गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा अवगत कराया सत्यापन अभियान इसी प्रकार से जारी रहेगा।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…