बहादराबाद पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार। क्राइम हरिद्वार ने प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा..
जनपद में मादक और द्रव्य पदार्थो की तस्करी और बिक्री की रोकथाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के निर्देश पर हरिद्वार में चलाए जा रहे देवभूमि ड्रग्स अभियान में बहादराबाद थाना प्रभारी अनिल चौहान,बाजार चौकी इंचार्ज,अशोक सिरसवाल के नेतृत्व में टीम के थाना क्षेत्र के पथरी पुल के पास घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर निवासी स्मैक तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से 152 ग्राम स्मैक मिली जिसकी कीमत लगभग 15 लाख बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। रोशनाबाद पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध स्मैक और नकदी भी बरामद हुई है। दोनों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…