जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया जल भराव वाले इलाकों का निरीक्षण
अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के दिये निर्देश।
हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे l वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थेl जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप,भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये तथा स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने तथा, प्रभावितों को मानक के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…