तनवीर अली हरिद्वार:–देश में बढ़ती डीजल पेट्रोल की कीमतों के विरोध में आज पूरे प्रदेश में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। हरिद्वार में भी रानीपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान हरिद्वार के सभी कांग्रेसी नेता एकजुट दिखाई दिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश की जनता को रोना की मार तो दूसरी तरफ महंगाई की मार झेल रही है। व्यापारी, छात्र, बुजुर्ग और महिला सभी वर्ग परेशान है। कांग्रेस भाजपा सरकार की इस तानाशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और जब तक देश में महंगाई कम नहीं होगी तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में। संजय अग्रवाल,अशोक शर्मा, महेश प्रताप सिंह राणा,सुहैल कुरैशी, आदि शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,