तनवीर अली हरिद्वार :–अवैध शराब की भट्टी, मय भारत गैस का सिलेन्डर, मय भट्टी उपकरण तथा 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार मौके से भारी मात्रा में लाहन नष्ट किया गया ————————————————
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों के अनुपालन में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस उपाधीक्षक लक्सर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रातर्गत चलाए गये अवैध कच्ची शराब की रोकथाम व उसके विरुद् निरोधात्मक अभियान चलाते हुए कल दिनांक 10.06.21 को अवैध शराब की छापेमारी करते हुए ग्राम बादशाहपुर के पास बाणगंगा के पास से तीन अभियुक्त 1- वीर सिंह पुत्र लाल सिंह उर्फ लल्लू , 2- कपिल पुत्र वीर सिंह व 3- रणजीत पुत्र बाबूराम समस्त निवासी गण ग्राम डुमनपुरी थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए एक जैरीकेन में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरणो के गिरफ्तार किया गया तथा मौके से भारी मात्रा में लाहन को नष्ट किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खानपुर पर मु0अ0सं0 128/2021 धारा 60 (2) EX ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को आज दिनांक 11.06.21 को माननीय न्यायालय में न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतु पेश किया जा रहा है । अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पूछताछ में अभियुकतों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे स्वयं भट्टी चलाकर कच्ची शराब निकालकर छोटी-छोटी मात्रा में गांव एवं कस्बो में बेच कर भारी मुनाफा कमाते हैं।
बरामदगी:-25 लीटर अवैध कच्ची शराब मय 01 भारत गैस का सिलेन्डर , एक ड्रम व मय भट्टी उपकरण।
पुलिस टीम में
उ0नि0 आशीष नेगी
काँ0 661 दीपक सिंह
काँ0 1307 राजन गिरी शामिल रहे।


More Stories
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी करने वाले एसएससी (SSC) परीक्षा नकल गिरोह के मुख्य सरगना, शुभम भटनागर, को सहारनपुर से किया गिरफ्तार, गिरोह के तीन सदस्यों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी, गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर,
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,