तनवीर अली हरिद्वार:–केन्द्र की भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि कर रही हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। रुड़की महानगर कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर सांकेतिक धरना एवं विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ।
अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि, हमने भी दुनिया देखी है परंतु जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार आज देशवासियों को महंगाई के नाम पर लूट रही है ऐसा हमने कभी नहीं देखा।
रुड़की कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान ने कहां कि, जिस प्रकार से डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि हो रही है।इसकी वजह से तमाम रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजों पर भी इस महंगाई का असर पड़ेगा और यह केंद्र की सरकार का बेहद ही शर्मनाक कदम है।
पूर्व सचिव जगदेव सिंह सेखों ने कहा कि, करोना महामारी के दौरान विश्व के डेढ़ सौ से ज्यादा देशों में लॉकडाउन है। कहीं डीजल, पेट्रोल की आवश्यकता नहीं है।उत्पादन भी बंद पड़े हैं। ऐसी स्थिति में तेल महंगा करने की केंद्र सरकार की मंशा देशवासियों को अच्छी तरह समझ में आ रही है।
कांग्रेस नेता डॉ कुलदीप सूर्यवंशी ने कहा, देश मंदी के दौर से गुजर रहा है, कहीं कारोबार नहीं है, लोगों के पास कामकाज नहीं है। केंद्र सरकार जानबूझकर देशवासियों को भूखों मारने के लिए ऐसा कदम उठा रही है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर रोड, उमेद गाजी, सरवन गोस्वामी,सुशील कश्यप, ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी व संचालन जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, कांग्रेस नेता वेदपाल सैनी पूर्व सचिव जगदेव सिंह सेखों, एड मनीष त्यागी, अब्दुल कादरी, कांग्रेस नेता पंकज सोनकर,शोभा शर्मा, भूषण त्यागी, सुभाष कश्यप, मकसूद हसन, मोहम्मद जमाल, रईस अहमद,अमित कुमार दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,