(तनवीर अली)हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद ही महिला से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर चार का है।
जब एक महिला अंकिता शाह पत्नी सचिन शाह
निवासी शिवालिक नगर अपने बच्चे की फीस जमा
करने के लिए बैंक में आई थी। तभी एक बाइक पर
सवार तीन युवक महिला का रास्ता रोककर खड़े हो
गए।मामला यह कि युवकों ने मोबाइल फोन झपट
लिया। एक युवक ने पीछा किया और काफी दूर
जाकर दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में
आरोपियों ने अपना नाम आशुतोष पुत्र तोफा राम
निवासी जगजीतपुर हरिद्वार और जय शर्मा पुत्र
रमाशंकर शर्मा द्वारिका विहार फुटबॉल ग्राउंड के
पास थाना कनखल बताया ओर आरोपी ने मोबाइल
छीनने की घटना को स्वीकार किया। फरार आरोपी
का नाम रवि खत्री बताया गया है। पुलिस ने
आरोपियों की बाइक को भी सीज कर दिया है।
कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फरार
आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही उसको
भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कुंदन सिंह राणा प्रभारी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
विक्रम धामी एसएसआई रानीपुर कोतवाली।
उपनिरीक्षक कुवंर राम आर्य।
कॉन्स्टेबल सोहन राणा,प्रमोद गोस्वामी शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,