जिले के प्रत्येक ब्लॉक में उप प्रधान पद में लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। ब्लाक बहादराबाद की ग्राम पंचायतों में अधिकांश उप प्रधान निर्विरोध चुने गए उप प्रधान पद चुनाव हेतु सभी ग्राम पंचायतों में ज्यादातर शिक्षकों को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। ब्लॉक में सुबह 10 से 11 बजे तक पर्चा खरीदने और उसके बाद चुनावी प्रक्रिया हुई। इस दौरान ग्राम सलेमपुर महदूद में कोई भी नामांकन नही किया गया,जिसके बाद समाजसेवी राजवीर कटारिया के पुत्र रजनीश कटारिया ने निर्विरोध जीत हासिल कर विजय घोषित हुए।उप प्रधान चुनाव में पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा रही।
ब्लाक बहादराबाद की ग्राम पंचायतों में अधिकांश उप प्रधान निर्विरोध चुने गए ब्लाक बहदराबाद की पंचायत धनपुरा में तंजीम अहमद निर्विरोध चुना गया इसके अलावा मुस्तफाबाद में तहजुबा, पंजनहेड़ी में रिंकी, मिस्सरपुर में रघुनाथ, शाहपुर में रूबी रानीमाजरा में अमित कुमार निर्विरोध चुने गये। इसके अलावा अन्य कई पंचायतों में चुनाव किया गया। जिसमें बादशाहपुर में अमरपाल, नसिरपुर कलां में सिबा रानी, सराय में अब्दुस सुभान, फेरुपुर में सपना सैनी, बिशनपुर में नवीन कुमार चुनाव के बाद निर्वाचित हुए।

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,