कोतवाली ज्वालापुर पर दिनांक 14.02.2023 को वादी प्रकाश सेमल्टी पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमल्टी निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून की लिखित तहरीर पर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी का लोडिंग टेंपो नं UK 14 CA 1833 रंग नीला सब्जी मंडी से चोरी करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 88/23 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए चोरी लोडिंग टेंपो की तलाश की तो उक्त लोडिंग टेंपो को सलेमपुर चौक सुमननगर की ओर जाने वाले रास्ते से लावारिस हालत में बरामद हुआ।बरामदगी का विवरण,मालवाहक टेंपो रंग नीला नंबर UK 08CA 1833…पुलिस टीम में,1-उप निरीक्षक शमशेर अली,कॉन्स्टेबल वीरेंद्र चौहान,कॉन्स्टेबल रोहित शामिल रहे।
ज्वालापुर मंडी परिसर से चोरी हुए लोडर वाहन लावारिस हालत में पुलिस को मिल गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।।पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी राजेंद्र प्रसाद सेमल्टी सोमवार को ज्वालापुर स्थित सब्जी मंडी में लोडर वाहन लेकर आया था। मंडी परिसर में लोडर को खड़ा कर सब्जी लेने के लिए चला गया, लेकिन जब वापस लौटा तो लोडर गायब मिला। बुधवार को छानबीन करते हुए पुलिस ने लोडर वाहन को सलेमपुर चौक सुमननगर की ओर जाने वाले रास्ते से लावारिस हालत में बरामद कर लिया। लेकिन इसे चुराने वाला आरोपी अभी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…