कावड़ यात्रा में भारी संख्या में कावड़िए पहुंच रहे हरिद्वार जिलाधकारी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।
धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित कावड़ यात्रा अपने शबाब पर है 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है भारी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं इसको देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने आज कावड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे का कहना है कि कावड़ियों की काफी संख्या में भीड़ हरिद्वार आ रही है इसको लेकर मजिस्ट्रेट और सभी अधिकारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं इस कावड़ यात्रा में सावन की कावड़ के मुकाबले युवा कम आते हैं जिस कारण इस कावड़ यात्रा में जिला प्रशासन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता जिला प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गई है नगर निगम को मेरे द्वारा निर्देशित किया गया है क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था अच्छी रहनी चाहिए पुलिस को निर्देशित किया गया है भीड़ में कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है साथ ही सादी वर्दी में भारी संख्या में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है

More Stories
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…