आरोपी ड्राइवर आया गिरफ्त में, बारातियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का है मामला गाड़ी की जद में आकर रायसी निवासी बैंड कर्मी की हुई थी मौत, कई लोग हुए घायलगैर इरादतन हत्या की धाराओं में थाना बहादराबाद में दर्ज किया गया मुकदमा।
थाना बहादराबाद दिनांक 10-02-2023 की रात्रि में थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत सरदार सिंह फार्म हाउस के पास एक वाहन स्कार्पियो HR 70 B 7063 के चालक ने उक्त वाहन बारात पर गाडी चढा दी। वाहन की चपेट में आकर बैंड के सदस्य सागर पुत्र सुखपाल निवासी रायसी लक्सर की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं 31 अन्य लोग घायल हो गये।सुखद माहौल के बीच घटी इस दुर्घटना के संबंध में रायसी लक्सर निवासी सुखवाल की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 33/2023 धारा 304 पंजीकृत किया गया। आरोपितों की तलाश में जुटी टीम ने पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए स्कार्पियो ड्राइवर राकेश सैनी पुत्र रघुवीर निवासी शिव कालोनी, फतेहपुर पो0 छुटमलपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 को आज दिनांक 13.02.2023 को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की जा रही है।

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…