लक्सर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट का आरोपी दबोचा….तमंचे के बल पर 02 साथियों संग मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम…..घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व लूटा गया मोबाइल किया बरामद…

मोबाइल लूट का आरोपी दबोचा, अन्य की तलाश जारी
तमंचे के बल पर 02 साथियों संग मोबाइल लूट की घटना को दिया था अंजाम
घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व लूटा गया मोबाइल बरामद
कोतवाली लक्सर
29 जनवरी को तमंचे के बल पर मोबाइल लूटने संबधी मामले में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सौरभ पुत्र संजय निवासी ग्राम भूरनी लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटे गए मोबाइल के साथ दबोचा गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सौरभ पुत्र संजय निवासी-ग्राम भूरनी लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार
फरार अभियुक्त,1-प्रशांत पुत्र छोटेलाल निवासी-ग्राम भूरनी खतीपुर लक्सर जिला हरिद्वार,2-माइकल पुत्र तेलूराम निवासी-उपरोक्त
बरामदा माल
01 मोबाइल रियलमी अनुमानित कीमत 30000 रूपये
घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल
सीडी डिलक्स रजि०नं०- UK08K7661
पुलिस टीम में,1:-व०उ०नि० अंकुर शर्मा,उ०नि० मनोज नौटियाल,उ०नि० नीरज रावत,कानि० अजीत तोमर,कानि० तरसेम शामिल रहें

You may have missed