हरिद्वार लैब एन्ड फार्मा एक्सपो के दूसरे दिन का शुभारम्भ श्रीमती चारु जैन कार्यकारी निदेशक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रूड़की द्वारा दीप प्रज्जलन करके व् कोर की छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना व् सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया गया।अजय जैन- वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिडकुल मैनुफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया व् एस एम् ए यु व् कोर के बीच हुए समझौता ज्ञापन जिसमे श्री अजय जैन, , श्री राज कुमार सुनेजा व् श्री जतिन अग्रवाल जी (मुख्य समन्वयक) ने इस बारे में जानकारी दी।
श्री जगदीश लाल पाहवा -मुख्य संरक्षक एस एम् ए यु , श्री राज अरोड़ा महासचिव द्वारा प्रर्दशनी आयोजकों को एक्सपो के सफल आयोजन के लिए बधाई दी व् आगे भी इस प्रकार के आयोजन एसोसिएशन आगे भी करता रहेगा।डॉ हरेंद्र गर्ग , अध्यक्ष एस एम् ए यु ने बताया की सिडकुल मैनुफक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड पिछले १० सालो में ४३० लगभग कार्यक्रम व् लगभग १० इंडस्ट्रियल एक्सपो कर चुकी है जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है व् आगे भी एसोसिएशन हमेशा ही उद्योग हित के लिए समर्पित रहेगा व् उद्योग हित में कार्य करता रहेगा।उसके बाद श्री कर्मेंद्र देसाई द्वारा रिसेंट एडवांसेज इन नैनो माइक्रोन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन विद नोजल टेक्नोलॉजी पर एक सेमिनार किया गया व् साथ ही एक्सपो में उपस्थित यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष इंटरएक्टिव सेशन क्वालिटी मैनेजमेंट,मार्केटिंग ,प्रोडक्शन पर उद्योगपति डॉ अनिल शर्मा डॉ मोहिंदर आहूजा व श्री आर सी जैन जी द्वारा किया गया।दूसरे दिन के दूसरे सत्र में श्री अनिल सैनी सेफ्टी स्पेशलिस्ट द्वारा इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर एक ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया।एक्सपो में दोपहर तक लगभग 2700 लोगों ने एक्सपो विजिट किया।
लैब एन्ड फार्मा एक्सपो के दूसरे दिन श्रीमती चारु जैन कार्यकारी निदेशक कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग द्वारा दीप प्रज्जलन कर किया गया शुभारंभ….कोर कॉलेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना व् सांस्कृतिक नृत्य दी गई प्रस्तुति….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,