बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का आरोपी पुलिस टीम ने दबोचा,आरोपी ने अपनी ही सगी बेटी को बनाया था शिकार, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
थाना कलियर…..30 जनवरी को शकीला खातून पत्नी शहादत निवासी रुड़की रोड होटल मूनलाइट के पीछे झुग्गी झोपड़ी पिरान कलियर ने थाना कलियर पर सूचना दी कि उसके पति शहादत ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
शिकायत के आधार पर थाना पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 44/23 दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित की गई टीम पतारसी सुरागरसी करते हुए आज दिनांक 01.02.2023 को अभियुक्त शहादत को रुड़की रोड के पास से दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता….शहादत पुत्र गनी मोहम्मद निवासी बेरबास थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल झुग्गी झोपड़ी होटल मूनलाइट के पीछे कलियर उम्र 45 वर्ष……पुलिस टीम में,1-थानाध्यक्ष जहांगीर अली,म0उ0नि0अंशु चौधरी,हेड कां0 इलियास अली,हेड कांस्टेबल सोनू,कॉन्स्टेबल राहुल नेगी,म0का0 सरिता राणा शामिल रहें।

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…