शराब पीकर ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना देनी पड़ी भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।लक्सर शराब पीकर पुलिस को ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश।
कोतवाली से मिली सूचना के अनुसार अंकित पुत्र देशराज निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी ने कोतवाली लक्सर में हाजिर सूचना दी थी कि किन्हीं अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरे साथ मार-पिटाई कर मेटाडोर स्टैंड के पास से मेरा ट्रैक्टर लूट लिया है। लूट की सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया व सी०सी०टी०वी० कैमरो की फुटेज चैक की गयी तो घटना का संदिग्ध होना पाया गया। कोतवाली पुलिस ने जब शिकायतकर्ता अंकित से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि शराब का अत्यधिक सेवन करने के कारण लक्सर में एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था व उस व्यक्ति को सबक सीखाने के लिए मेरे द्वारा ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना दी गयी थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंकित पुत्र देशराज के विरुद्ध शराब का सेवन कर झगडा करने व ट्रैक्टर लूट की झूठी सूचना देने के सम्बन्ध में कार्रवाई करते हुए, धारा-151 सी०आर०पी०सी० में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

More Stories
दून पुलिस कप्तान के निर्देशन में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करता आपरेशन प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में, लगभग 03 लाख की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद…
एक माह के भीतर गुण्ड़ा/ गैगेस्टरों/ इनामी अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबातोड़ कार्यवाही, एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व हरिद्वार पुलिस की आदतन अपराधियों को करेगी तड़ीपार, आदतन अपराधियों पर हरिद्वार पुलिस की कड़ी नजर, संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,
एसटीएफ,एसओजी व पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 25 हजार के इनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, कनखल और रानीपुर क्षेत्र में लूट की घटना को दिया था अंजाम…