हरिद्वार के ग्राम सलेमपुर बहादराबाद स्थित डॉ राहुल आयुर्वेदिक क्लिनिक पर क्लिनिक के सातवीं वर्षगांठ पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन डाँ राहुल आर्य द्वारा मां गंगे ब्लड बैंक जगजीत पुर के बैनर तले किया गया आज के समय में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए सर्जरी के समय आसानी से जिन लोगों को ब्लड की आवश्यकता होती है उन्हें समय पर ब्लड मुहैया नहीं हो पाता और काफी लोग जान से हाथ धो बैठे ते है, इन्हीं समस्याओं को देखते हुए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया, कैंप में लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और काफी उत्साह पूर्वक महिलाओं ने भी ब्लड डोनेशन में भाग लिया
डॉ राहुल आर्य ने बताया कि समय समय पर वह समाज सेवा के लिए इस तरह के कैंप का आयोजन व निशुल्क दवाई वितरण करते रहते हैं
ब्लड डोनेशन कैंप में लगभग 50 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया,
कैंप में समाज सेविका संगीता प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, रोहित चौहान, कुर्बान मलिक, अभिषेक, ज़ुबैर, रश्मि, प्रशांत कुमार,व अनेक लोग शामिल रहे,
सलेमपुर में स्थित आयुर्वेदिक क्लिनिक की सातवीं वर्षगांठ पर… मां गंगे ब्लड बैंक जगजीतपुर द्वारा आयोजित किया गया ब्लड डोनेशन कैम्प…..

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…