हरिद्वार, 25 जनवरी: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में आज एक सद्भाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय शासन-प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधि, बीएचईएल के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । सद्भाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।परस्पर संवाद के दौरान श्री प्रवीण चन्द्र झा ने देश के विकास को लेकर बीएचईएल के प्रयासों को साझा करते हुए कहा कि हम सब अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करें और यही सच्ची देश सेवा होगी । उन्होंने बीएचईएल की प्रगति में सभी स्थानीय निकायों, मीडिया तथा जनता का महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए बीएचईएल की ओर से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अलावा महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा, अनेक महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन, एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।
74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल में सद्भाव मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन….बीएचईएल की प्रगति में सभी सहभागी हैं….प्रवीण चन्द्र झा….

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…