टप्पेबाजी पर हरिद्वार पुलिस ने कसा शिकंजा, सांसी गिरोह की 02 महिला सदस्य दबोची,भगवानपुर क्षेत्र से हुई चोरियों का टीम ने किया सफल खुलासा, 94 K नगदी व अन्य सामान बरामद,दिल्ली, मेरठ आदि शहरो में करते हैं टप्पेबाजी का काम, एक फरार पुरुष साथी की तलाश जारी।
दिनांक- 22.01.2023 को कॉलर महेन्द्र सिंह पुत्र परमानन्द निवासी हकीमपुर तर्रा कलियर द्वारा डायल 112 के माध्यम से दो महिलाओं द्वारा पर्स चोरी करने की सूचना पर पुलिस टीम ने खोजबीन करते हुए दी कॉलर से उक्त महिलाओं की जानकारी प्राप्त कर दोनो महिलाओं सन्नो पत्नी स्व0 राजकुमार निवासी गुलखेड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश व प्रीति पत्नी नरेन्द्र निवासी गुलखेड़ थाना बोड़ा जिला राजागढ़ मध्य प्रदेश को पकड़कर चोरी का पर्स व उसमें रखी ₹9000/- नगदी बरामद की गई। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 36/2023 धारा 379, 411, 34 भादवि पंजीकृत किया गया।पूछताछ करने पर महिलाओं ने खुद को सांसी गेंग का सदस्य बताते हुए बताया कि इनके द्वारा दिल्ली, मेरठ आदि शहरो में टप्पेबाजी का काम करते हैं। इनके द्वारा हरिद्वार में निवास के दौरान दिनांक 23.08.2022 को धीर माजरा भगवानपुर निवासी धीरेन्द्र कुमार पुत्र सुशील कुमार के बैग में रखे ₹302000/- चोरी करने के सम्बन्ध में थाना भगवानपुर में दर्ज मु0अ0सं0- 789/2022 धारा 380 भादवि में हाथ होने की बात स्वीकार की गई। कपडे बेचने की आड में टप्पेबाजी का काम करने वाले इस गिरोह की दोनों महिला अभियुक्तों की निशांदेही पर चिल्ला गाँव दिल्ली स्थित किराये के कमरे से एक पर्स, एक आधार कार्ड व 85,000/- बरामद किए गए।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आई संदिग्ध वेगनॉर गाड़ी व सासी गैंग का सरगना अभियुक्त बन्टी पुत्र घीसलाल निवासी गुलखेड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश की भी तलाश की जा रही है।…..बरामदगी सामान का विवरणः-
मु0अ0सं0- 36/2023 धारा 379/411/34 भादवि
1- एक पर्स
2- एक आधार कार्ड
3- 9000/- रूपये…..पुलिस टीम का विवरणः-
1- SHO भगवानपुर राजीव रौथाण
2- SI विपिन कुमार
3- SI कर्मवीर सिंह
4- SI मनसा ध्यानी
5- HC विनोद कुमार
6- C.अवैद उल्ला
7- LHC गंगा यादव
8- LC सीमा रमन
9- PRD बबली

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…