सिडकुल की औद्योगिक इकाई लखानी कंपनी के गेट पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने……शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन….

सिडकुल की औद्योगिक इकाई लखानी कंपनी के गेट पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

हरिद्वार के सिडकुल स्थित औद्योगिक इकाई लखानी कंपनी के गेट पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया है कि व्यापारियों का पिछले दो साल से कुछ पेमेंट कंपनी पर चला आ रहा है। व्यापारियों को ज्ञात हुआ है कि औद्योगिक इकाई लखानी कि सिडकुल यूनिट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि आई माता के 2 लाख 75 हजार रुपए का अमाउंट बकाया है,मुंबई स्टेशनरी का 22,000 का पेमेंट तथा बी एम कंस्ट्रक्शन 17लाख रुपए का अमाउंट पेंडिंग है उन्होंने कहाँ क़ी आश्वासन पर आश्वासन मिलने के बाद भी पेमेंट ना मिलने पर मजबूरन आना पड़ा। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान न किया गया तो कंपनी के गेट पर व्यापारी दरी बिछाकर धरने पर बैठ जाएंगे। व्यापारियों का आरोप है कि कंपनी के जीएम द्वारा बार-बार सिर्फ एक ही आश्वासन दिया जा रहा है व्यापारियों का भुगतान जल्द कर दिया जायेगा।कंपनी जीएम पीके माथुर का कहना है कि व्यापारियों का कुछ पैसा बकाया है जो समय से उन्हें दे दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कंपनी में अभी काम बंद हो गया है जिसके कारण व्यापारियों का भुगतान समय से नहीं किया जा सका है उक्त संबंध में कंपनी प्रबंधक को डिटेल भेज दी गई है उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जिन व्यापारियों का बकाया है उनको समय से भुगतान कर दिया जाएगा।

You may have missed