भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही मुहिम कोविड-19 बूस्टर डोज वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति मार्ग फाउंडेशन के द्वारा इंडस्ट्रियल पार्क 2 सलेमपुर महदूद हरिद्वार में मीनाक्षी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉक्टर सुबोध जोशी एवं स्वास्थ्य विभाग टीम बहादराबाद ने डेंसो चौक के आसपास के करीब 202 लोगों को बूस्टर डोज लगाई । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री प्रदीप तोमर प्लांट हेड मीनाक्षी पॉलीमर्स ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम होते रहने चाहिए एवं सलेमपुर महदूद के आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके साथ ही प्रगति मार्ग फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष तरुण त्यागी ने बताया कि हमारा फाउंडेशन कोविड-19 के दौरान जिला स्वास्थ विभाग के सहयोग से कार्य करता रहा है एवं हमेशा करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जी एन एस यादव सुरेंद्र वर्मा प्रवीण शर्मा जितेंद्र सिंह सुरेंद्र नागर मनोज शुक्ला सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार की मुहिम कोविड-19 बूस्टर डोज वैक्सीनेशन में…. प्रगति मार्ग फाउंडेशन के द्वारा आईपी2 स्थित मीनाक्षी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड लगभग 200 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन…..

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…