हरिद्वार स्थित मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा पहली बार दूरबीन के जरिए पिट्यूटरी ग्रंथि के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ सलिल महाजन ने ये ऑपरेशन किया है। मेट्रो अस्पताल में प्रेस वार्ता कर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक महिला सरदर्द और आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत लेकर उनके पास पहुंची। महिला की जांच की गई तो पता चला उसके दिमाग की पिट्यूटरी ग्रंथि में एक ट्यूमर है जो उसकी आंखो की रोशनी कम करता जा रहा था। आगे चलकर महिला के सामने कोई बड़ी समस्या न पैदा हो इसके लिए उन्होंने महिला का ऑपरेशन करने का फैसला लिया। उन्होंने अपने साथी डॉक्टरों के साथ दूरबीन द्वारा ऑपरेशन कर उसके ट्यूमर को बाहर निकाल दिया। इस ऑपरेशन में उन्हें करीब चार घंटे का समय लगा और अब वो महिला पूरी तरह स्वस्थ है। डॉ समीर ने ये भी बताया कि एक लाख लोगो में से करीब एक से छह लोगो को पिट्यूटरी ग्रंथि में ट्यूमर होने की बीमारी होती है लेकिन अब हरिद्वार में लोगो को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान कार्ड धारक या फिर बहुत ही कम खर्च पर वो इसका सफल इलाज कर सकते है।
मेट्रो हॉस्पिटल में पहली बार दूरबीन के जरिए पिट्यूटरी ग्रंथि के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन वाले….. वरिष्ठ न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ सलिल महाजन ने प्रेस वार्ता में दी ऑपरेशन की जानकारी…..

More Stories
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…